नई दिल्ली, मई 24 -- सीबीएसई ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की जांची गई आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी लेने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 25 मई की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले बोर्ड ने तारीख पहले 22 मई से 23 मई और फिर 24 मई तक बढ़ाई थी। यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया जिनमें छात्रों और अभिभावकों ने कहा था कि पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाएं देखने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। कई छात्रों ने भुगतान फेल होने, सर्वर बंद होने और लॉगिन समस्या जैसी परेशानियों की शिकायत की थी।सीबीएसई ने क्या कहा सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि छात्रों को पर्याप्त समय देने के लिए स्कैन कॉपी के आवेदन की अंतिम तारीख फिर बढ़ाई जा रही है। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। साथ ही बोर्ड ने बताया क...