नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड के शैक्षिक इतिहास में शनिवार का दिन एक नई इबारत लिख गया। सालों से सीबीएसई (CBSE) को बेहतर शिक्षा और नतीजों का पैमाना मानने वाली धारणा अब टूटती नजर आ रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल के नतीजों ने न केवल सबको चौंका दिया है, बल्कि सफलता के मामले में केंद्रीय बोर्ड को भी पीछे धकेल दिया है। इस बार पहाड़ की बेटियों ने जो दमखम दिखाया, उसी का नतीजा है कि उत्तराखंड बोर्ड का पास प्रतिशत सीबीएसई के मुकाबले काफी बेहतर रहा।बेटियों के हौसले की जीत हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तराखंड बोर्ड की सफलता की कहानी इस बार बेटियों ने लिखी है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बालिकाओं का प्रदर्शन इस कदर शानदार रहा कि उसने औसत पास प्रतिशत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। हालांकि, बालकों का पा...