नई दिल्ली, मई 29 -- CBSE के की कॉपियों को लेकर छिड़े विवाद के बीच लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के बाद शुरू होने वाली री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया है। पहले उम्मीद थी कि यह पोर्टल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा, लेकिन अब CBSE ने साफ कर दिया है कि पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल 1 जून 2026 से चालू होगा। बोर्ड का कहना है कि वेबसाइट को और ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है ताकि छात्रों को किसी तरह की तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।छात्रों को अब 1 जून तक करना होगा इंतजार CBSE ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिन छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच दोबारा करवानी है, उनके लिए पूरी प्रक्रिया को बिना गड़बड़ी और पारदर्शी तरीके से चलाना जरूरी है। इसी वजह...