पटना, मार्च 13 -- बिहार में सीबीएसई बोर्ड के नाम का अवैध तरीके से उपयोग कर अभिभावकों व बच्चो को गुमराह करने का मामला उजागर हुआ है। इसके आरोप में जांच रिपोर्ट के आधार पर पटना के दो निजी स्कूलों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की शिकायत पर गर्दनीबाग थाना में केस दर्ज किया गया है। पत्र के अनुसार सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल, साधनापुरी व सेंट पॉल्स इंटरनेशनल हाई स्कूल, पुलिस कॉलोनी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर सीबीएसई ने समिति गठित कर दोनों स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूलों द्वारा लगाए गए कई होर्डिंग्स, विज्ञापनों में सीबीएसई, दिल्ली लिखा हुआ था। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि विद्यालय बोर्ड से संबद्ध हैं, जबकि बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार दोनों स्कूलों को सीबीएसई द्वार...