CBSE की कमी ढूंढने वाले 19 साल के निसर्ग को अमेरिका में मिला बड़ा सम्मान, US DOJ हॉल ऑफ फेम में दर्ज नाम
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- इंटरनेट और तकनीक के इस दौर में आए दिन साइबर हमलों और डेटा लीक की खबरें डराती हैं। लेकिन भारत के एक 19 साल के लड़के ने ऐसा काम किया है, जिससे पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है। भारत के एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी तकनीकी कमियों को ढूंढकर उन्हें ठीक कराया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए अमेरिका के न्याय विभाग (US DOJ) ने निसर्ग को अपने आधिकारिक साइबर सुरक्षा 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है। किसी भी एथिकल हैकर के लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है।CBSE की कमी उजागर कर पहली बार आए थे चर्चा में निसर्ग अधिकारी इस साल मई में पहली बार सुर्खियों में आए थे। उन्होंने भारत के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के उस ऑनलाइन सिस्टम (OSM) में एक बहुत बड़ी कमी पकड़ी थी, जिसका इस्तेमाल स्कूल छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.