नई दिल्ली, मई 27 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के नतीजों के बाद शुरू हुई री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया अब बड़े विवादों में घिर गई है। देश भर के कई छात्रों ने बोर्ड पर गंभीर लापरवाही बरतने, सही उत्तरों पर नंबर न देने और यहां तक कि कॉपियों की अदला-बदली करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इस साल सीबीएसई द्वारा शुरू की गई नई डिजिटल प्रणाली 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) छात्रों और अभिभावकों के निशाने पर आ गई है।सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का दर्द: "यह मेरी हैंडराइटिंग नहीं है" यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब वेदांत श्रीवास्तव नाम के एक कक्षा 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर अपनी आपबीती साझा की। फिजिक्स के पेपर में उम्मीद से बहुत कम नंबर आने के बाद जब वेदांत ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तहत अपनी उत्तर प...