नई दिल्ली, जून 29 -- सीबीएसई (CBSE) और बारहवीं के एक छात्र वेदांत श्रीवास्तव के बीच नंबरों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बेहद गंभीर और दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। हाल ही में सीबीएसई ने वेदांत के दावों को सफेद झूठ करार दिया, जिसके बाद वेदांत ने भी सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए बोर्ड की पूरी थ्योरी पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस नए विवाद की शुरुआत सीबीएसई की तरफ से जारी एक आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद हुई। बोर्ड ने 28 जून को साफ किया कि बारहवीं कक्षा के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के 99.7 फीसदी से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इसी नोट में सीबीएसई ने वेदांत श्रीवास्तव के उन दावों को 'तथ्यात्मक रूप से गलत और सफेद झूठ' बताया, जिसमें छात्र ने कहा था कि री-इवैल्यूएशन के बाद उसके फिजिक्स के नंबरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बो...