संजय मौर्य, मई 30 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के चेकिंग के लिए लागू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत से पहले किए गए ड्राई रन रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आई थीं। जनवरी 2026 में दिल्ली के पांच स्कूलों में हुए ओएसएम टेस्ट के बाद तैयार की गई आंतरिक रिपोर्ट में तकनीकी, संचालन और मूल्यांकन से जुड़ी कम से कम 36 खामियों का जिक्र किया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स को प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार ओएसएम सिस्टम में ऐसी कमियां थीं जो निष्पक्ष और एक लेवल के साथ कॉपी चेकिंग को प्रभावित कर सकती थीं। यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2026 को आंतरिक पर्यवेक्षकों द्वारा सीबीएसई बोर्ड को सौंपी गई थी। मई में सीबीएसई द्वारा जारी एक FAQ दस्तावेज (नतीजों को लेकर हुए विवाद के बाद...