संजय मौर्य, जून 6 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ओएसएम यानी ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम के फेल होने के बाद 12वीं कक्षा की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं के कारण 12वीं की आंसर शीट के री-इवैल्यूएशन के लिए कोएम्प्ट एडु टेक (Coempt Eduteck) के ऑनमार्क प्लेटफार्म का इस्तेमाल बंद कर दिया है। अब छात्रों और परीक्षा से जुड़ा डेटा बोर्ड के सीधे कंट्रोल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रांसफर कर दिया गया है। यानी अब 12वीं की कॉपियों की दोबारा जांच सीबीएसई के नियंत्रण वाले सर्वर पर ही होगी। री-इवैल्यूएशन के लिए निजी प्लेटफॉर्म को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि बोर्ड ने ऑनस्क्रीन मार्किंग का ठेका कोएम्प्ट एडु टेक को ही दिया था। सीबीएसई ने ने 13 मई को नतीजे घोषित...