नई दिल्ली, मई 26 -- सीबीएसई 12वीं के ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग ओएसएम सिस्टम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12वीं के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि री-इवेल्यूशन प्रोसेस में बोर्ड ने जो स्कैन कॉपी अपलोड की, वह उनकी हैंडराइटिंग से मेल नहीं खाती। आंसर शीट के अंदर के पेज किसी और छात्र की लिखावट जैसे लग रहे हैं। वेदांत नाम के छात्र के बाद संजना नाम की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे मिली स्कैन केमिस्ट्री की आंसरशीट उनकी लिखावट और उत्तरों से मेल नहीं खाती। उन्होंने तुलना के लिए अपनी अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका का हवाला देते हुए कहा कि उसमें उनकी वास्तविक लिखावट साफ दिखाई देती है।संजना का पोस्ट संजना ने लिखा, 'मैंने सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के लिए आवेदन किया था। मुझे जो मेरी केमिस्ट्री की शीट की स्कैन की हुई कॉपी मिली है, व...