नई दिल्ली, मई 23 -- सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट भले ही घोषित हो गया हो लेकिन लाखों छात्रों की टेंशन जस की तस है। ऑनलाइन मार्किंग स्कीम के तहत सीबीएसई बोर्ड ने जिस तरह से कॉपियां चेक की हैं, उससे 12वीं के विद्यार्थियों को चिंता में डाल दिया है। अब जब विद्यार्थी अपनी आंसरशीट की स्कैन कॉपी हासिल करना चाह रहे हैं तो उन्हें कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले वह पोर्टल तक नही नहीं पहुंच पा रहे थे और उसके बाद जब रीवैल्यूएशन पोर्टल खुला तो अब फीस में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव के बारे में नई शिकायतें सामने आई हैं। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने शिकायत करते हुए कहा कि एक विषय की कॉपी के लिए 100 रु. की फीस निर्धारित है, लेकिन तकनीकी खराबी से कुछ छात्रों को पोर्टल पर 10,000 रुपए से लेकर 3.5 लाख रुपये तक का भुगतान करने का ऑप्शन दिख ...