नई दिल्ली, मई 23 -- सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 मई तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पूर्व, समय सीमा को 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दिया था। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। बोर्ड ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सीबीएसई की वेबसाइट पर अभूतपूर्व ट्रैफिक देखा जा रहा है और अनधिकृत हस्तक्षेप के कई प्रयास भी हुए हैं, जिसके कारण वेबसाइट बाधित होने की आशंका बनी हुई है। अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिका की स्कैन फोटोकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जा रही है, ताकि कोई भी छात्र इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रह जाए। सीबीएसई ने कहा कि उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त होने के बाद अंक सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। पता हो कि सीबीएसई ने ऑन स्क्रीन मार...