CBSE : मार्क्स टोटलिंग में गड़बड़ी, छात्रों की शिकायत पर CBSE ने बताया ओवर अटेम्प्ट प्रश्न पर अंक जोड़ने का नियम
नई दिल्ली, जून 5 -- सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की आंसरशीट में टोटलिंग को लेकर की जा रही शिकायतों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। दरअसल बहुत से छात्रों ने आंसरशीट मिलने के बाद टोटल में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि सवाल दर सवाल उन्होंने जो अंक जोड़े थे, वे उन्हें मिले कुल अंकों से मेल नहीं खा रहे हैं। छात्रों ने आंसरशीट में मौजूद कैलकुलेशन शीट और कुल मिले मार्क्स के बीच अंतर देखा। कुल अंकों में हुई गड़बड़ी के बारे में स्थिति साफ करते हुए बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्रों में छात्रों को सवालों के जवाब देते समय चुनने के लिए कई इंटरनल चॉइस (आंतरिक विकल्प) दिए जाते हैं। कई बार छात्र जरूरी संख्या से ज्यादा सवालों के जवाब दे देते हैं। सीबीएसई ने अब साफ किया है कि क्योंकि क्वेश्चन पेपर में कई इंटरनल चॉइस (अंदरूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.