नई दिल्ली, जून 7 -- CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के बीच अतिरिक्त सवालों के जवाब देने पर अंकों की गणना को लेकर चल रहे विवाद और भ्रम को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। कॉपियों की जांच और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र लगातार सवाल उठा रहे थे और बोर्ड को मेल भेज रहे थे। छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों की इसी चिंता को दूर करने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने वास्तविक उत्तर पुस्तिकाओं और उन पर दिए गए अंकों के उदाहरण जारी कर पूरी स्थिति साफ की है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर किसी छात्र ने विकल्प में दिए गए दोनों सवालों को हल किया है, तो दोनों के अंक नहीं जोड़े जाएंगे, बल्कि सर्वश्रेष्ठ अंक को ही कुल योग में शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्या री-इवैल्यूएशन से बढ़ ...