नई दिल्ली, जून 2 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। लाइव होने के बाद इस पोर्टल पर आज दोपहर जहां एक तरफ हजारों छात्र अपनी कॉपियों की री-चेकिंग के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ हैकर्स और असामाजिक तत्वों ने इस सरकारी डिजिटल सिस्टम को क्रैश करने के लिए एक बड़ा और योजनाबद्ध साइबर हमला कर दिया। हालांकि, सुरक्षा टीमों की मुस्तैदी से इस हमले को नाकाम कर दिया गया और बोर्ड ने दावा किया है कि दोपहर तक 16,000 से अधिक छात्र अपने आवेदन सुरक्षित रूप से पूरे कर चुके हैं।2 मिनट में 15 लाख हिट्स बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर जब छात्र वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे थे, ठीक उसी समय हैकर्स ने पोर्टल को ठप करने के इरादे से एक जबरदस्त 'डिनायल ऑफ सर्विस' (DoS/DDoS...