नई दिल्ली, मई 21 -- CBSE 12th Re-evaluation issues : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के नतीजों के बाद शुरू हुई री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया अब विवादों के घेरे में आ गई है। शुरुआती तकनीकी गड़बड़ियों के कारण पोर्टल बंद रहने के बाद, अब छात्रों और अभिभावकों के सामने 'फीस पेमेंट फेल' होने और 'धुंधली स्कैन कॉपी' मिलने जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर देश भर के नाराज छात्रों ने अपनी धुंधली उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रीनशॉट पोस्ट कर सीबीएसई के नए डिजिटल मार्किंग सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी आक्रोश को देखते हुए बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक दिन और आगे बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया है।क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) विवाद? सीबीएसई ने इस साल 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्...