नई दिल्ली, जून 1 -- CBSE Class 12 Re-Evaluation Portal: सीबीएसई बोर्ड (CBSE) की डिजिटल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सामने आईं गंभीर गलतियों और डेटा लीक विवाद के बीच छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। कॉपियों की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए परेशान हो रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कॉपियों की जांच प्रक्रिया की तकनीकी देखरेख कर रहे आईआईटी कानपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल आज, 1 जून 2026 की आधी रात (12:00 AM) से पहले हर हाल में ऑनलाइन लाइव कर दिया जाएगा।शाम 7 बजे तक क्यों नहीं खुला पोर्टल? 1 जून की शाम 7:00 बजे तक भी पुनर्मूल्यांकन पोर्टल लाइव न होने के कारण सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। छात...