नई दिल्ली, मार्च 3 -- Central Bank of India SO Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक कुल 275 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन मंच है।किन पदों पर होगी भर्ती? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल I से लेकर स्केल V तक के विभिन्न श्रेणियों में...