नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अगर आप हर साल सामान्य तरीके से ITR-1, ITR-2, ITR-3 या अन्य नियमित इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नया ITR-BN फॉर्म जारी किया है, लेकिन यह आम टैक्सपेयर्स के लिए नहीं है। यह फॉर्म सिर्फ उन लोगों या संस्थाओं के लिए बनाया गया है, जिनके यहां इनकम टैक्स विभाग की सर्च (Search), जब्ती (Seizure) या रिक्विजिशन (Requisition) की कार्रवाई होती है और जिन पर ब्लॉक असेसमेंट (Block Assessment) लागू होता है। यह नया फॉर्म आयकर अधिनियम, 2025 के तहत अधिसूचित किया गया है और 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- हुंडई को बड़ा झटका! मुनाफे में 35% की बड़ी गिरावट, फिर भी शेयर क्यों चढ़ गया? यह भी पढ़ें- वेदांता में एक और डीमर्जर...