नई दिल्ली, जुलाई 3 -- केंद्र सरकार के कैबिनेट फेरबदल को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इस बीच अब यह खबर सामने आई है कि कैबिनेट में कुछ पूर्व मंत्रियों की दोबारा एंट्री हो सकती है। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की कैबिनेट में वापसी के पीछे भारतीय जनता पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति है। इसे 2029 के लोकसभा चुनावों से भी जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट में संसद के मॉनसून सत्र से पहले फेरबदल की संभावना है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्दबाजी नहीं करेगा और अहम फैसले के लिए संसद सत्र खत्म होने का इंतजार भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले पूर्व में भी मोदी कैबिनेट में फ...