नई दिल्ली, जुलाई 3 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा के परिणाम के साथ टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इस बार ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में महाराष्ट्र के तीन उम्मीदवारों ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। साक्षी जैन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया। ICAI द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टॉप तीन उम्मीदवारों के नाम, शहर, रोल नंबर, प्राप्त अंक और प्रतिशत शामिल हैं। इस परीक्षा में सबसे अधिक 371 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, मेरिट लिस्ट में शामिल टॉप तीनों उम्मीदवारों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।ICAI CA Foundation May 2026 टॉपर लिस्ट रैंक- उम्मीदवार का नाम- शहर -रोल नंबर- प्राप्त अंक- प्रतिशत ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1- साक्षी जैन- नासिक (महाराष्ट्र)- 625231- 37...