नई दिल्ली, जुलाई 3 -- चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए बनने का ख्वाब देखने वाले देश भर के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन अहम रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन परीक्षा मई 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार के परिणामों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, क्योंकि देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इम्तिहानों में से एक इस परीक्षा के शीर्ष तीनों स्थानों पर महाराष्ट्र के होनहारों ने पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है। इस शानदार कामयाबी के बीच सबसे अनोखी और प्रेरणादायक कहानी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से सामने आई है, जहां के रहने वाले अयान अब्बास अली अजानी ने बिना किसी भारी-भरकम कोचिंग क्लास का सहारा लिए, सिर्फ घर पर रहकर की गई खुद की पढ़ाई यानी सेल्फ-स्टडी के दम पर पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अयान की इस सफ...