नई दिल्ली, अगस्त 1 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो पहले आवेदन अवधि के दौरान किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। इच्छुक उम्मीदवार अब SSP पोर्टल के माध्यम से 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए CA Final नवंबर 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। वहीं, CA Final नवंबर 2026 की परीक्षाएं 2 नवंबर 2026 से शुरू होंगी।CA Final Registration 2026: ऐसे करें आवेदन CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: ICAI के SSP पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं। अपने यूजर आईडी और...