नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहे हैं। इन सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। हाल ही में कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद हो रहे ये उपचुनाव देश के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाकर सरकार बनाने वाली भाजपा और तमिलनाडु में शानदार जीत के साथ मुख्यमंत्री बने अभिनेता विजय के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा है।Nandigram Bypoll: शुभेंदु अधिकारी के लिए क्यों अहम है चुनाव? पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। 2 सीटों पर जीत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा नंदीग्राम की सीट भवानीपुर सीट चुनने के बाद खाली हुई थी। मुख्यमंत्री ने यहां से ...