नई दिल्ली, मई 28 -- चीनी की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी BYD ने ऑफिशियली न्यू डॉल्फिन G DM-i को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट प्लग-इन हाइब्रिड हैचबैक है, जिसे खास तौर पर यूरोपीय मार्केट के लिए तैयार किया गया है। कई चीनी ब्रांडों के विपरीत, ये अपने मौजूदा घरेलू प्रोडक्ट को ग्लोबल मार्केट के हिसाब से ढालते हैं। डॉल्फिन G को शुरू से ही यूरोप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह नई हैचबैक BYD की DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को एक कॉम्पैक्ट आकार के साथ जोड़ती है। इसका टारेगट ऐसे ग्राहक हैं, जो बिना पूरी तरह से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर डिपेंड हुए, EV जैसी ड्राइविंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं। यूरोप में इसकी डिलीवरी 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कीमत अभी बताई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह होंडा जैज हाइब्रिड से काफी कम ...