नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- BYD को यूरोप में अपने एक्सपैंशन की कोशिशों के बीच बड़ा झटका लगा है। नीदरलैंड की एक अदालत ने कंपनी की Fangchengbao Ti7 SUV को Jaguar Land Rover (JLR) Defender के रजिस्टर्ड डिजाइन राइट्स का उल्लंघन करने वाला पाया है। इसके बाद हेग की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यूरोपीय यूनियन (EU) में Ti7 की सेल, इंपोर्ट और प्रोडक्शन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह टाटा मोटर्स की मालिकाना हक वाली जैगुआर लैंड रोवर के लिए बड़ी कानूनी जीत है। कोर्ट ने फिलहाल प्रारंभिक रोक यानी Preliminary Injunction लगाया है। यह पूरे मामले का अंतिम फैसला नहीं है। साथ ही, यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ के देशों पर लागू है, पूरे यूरोप पर नहीं। बीवाईडी ने इस फैसले से असहमति जताते हुए अपील करने की बात कही है।डिफेंडर और बीवाईडी Ti7 के बीच क्या विवाद लैंड रोवल डिफेंडर अपनी...