बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरक गांव में मंगलवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50.175 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस की टीम को देखते ही शराब छिपाकर रखने के आरोपित पिता-पुत्र अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अरक गांव निवासी रमेश चौधरी और उसका पुत्र अवधेश चौधरी उर्फ भुअर चौधरी घर की छत पर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार की रात बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर की छत की तल...