बक्सर, अक्टूबर 14 -- फरक्का एक्सप्रेस से शराब बरामद, छह गिरफ्तार Buxar News: कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही जीआरपी की टीम ने छापेमारी फरक्का से थैला में छिपाकर लाया जा रहा शराब बरामद किया बक्सर, हमारे संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस के कोच एस-06 से जीआरपी ने 45 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। साथ ही शराब तस्करी के आरोप में पांच महिला समेत छह को गिरफ्तार किया गया। जीआरपी को सूचना मिली कि फरक्का एक्सप्रेस से शराब की खेप आ रही है। खेप को बैग में छिपाया गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही जीआरपी की टीम ने छापेमारी की। कोच एस-06 से थैला में छिपाकर शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने छह तस्करों को पकड़ा। उनकी पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के वीवी गंज तकिया मुहल्ला निवासी अरूण चौधरी की पत्नी रीना कुमारी (उम्र -27 वर्ष...