Buxar News: 45 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल पुलिस ने थानाध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में सिकरौल लाख बाजार पर छापेमारी कर 45 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिला के दावथ थाना अंतर्गत सेमरी गांव निवासी कमलेश सिंह व टुडू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तस्कर बाइक पर शराब लेकर सिकरौल लाख पर डिलीवर करने के लिए आए थे। इस संबंध में मिली गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर शराब व बाइक को जब्त कर लिया गया है। बाइक पर रखे बोरे की तलाशी में 45 लीटर देशी चुलाई हुई शराब बरामद की गई है।गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया । ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.