बक्सर, अक्टूबर 26 -- शांतिनगर में पुलिस की छापेमारी Buxar News: पेज तीन के लिए --- तलाशी तस्कर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का निवासी है छापेमारी में 26 हजार रुपए नगद जांच के दौरान बरामद बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला से पुलिस ने 30 पुड़िया हेरोइन के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 26 हजार रुपए नगद भी जब्त किया है। दोनों यूपी के गाजीपुर जिला से आकर यहां हेरोइन बेचती थी। दोनों की पहचान सोना देवी (उम्र-45) व रानी कुमारी (उम्र-19) के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शांतिनगर मोहल्ला में महिला हेरोइन व शराब की तस्करी कर रही है। ग्राहकों को घर पर बुलाकर मादक पदार्थ बेचती है। इसे घर के पास बालू के ढेर में छिपाकर रखा जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तैयारी हुई। साथ ही जांच के लि...