बक्सर, अक्टूबर 15 -- राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी Buxar News: युवा के लिए ---- बैठक खेल मैदान की समुचित साफ-सफाई व फॉगिंग कराने का निर्देश दिया खिलाड़ियों के आवासन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को राज्यस्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल मलखम प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में बैठक हुई। राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक) अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक होगा। वहीं राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल मलखम (बालक व बालिका) अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर को प्रस्तावित है। डीएम ने आवासन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए स्वच्छ व ...