बक्सर, नवम्बर 9 -- रबी बीज वितरण में महिला किसानों की भागीदारी Buxar News: नुकसान बीज लेने में महिला किसान आगे, गेहूं का बीज नहीं मिलने से निराशा कार्यालय में रबी फसल के बीज का अनुदानित दर पर हो रहा वितरण डुमरांव, निज संवाददाता। रबी फसल की बुआई को लेकर किसानों में उत्साह है। प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बीज लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। इनमें पुरुषों की अपेक्षा महिला किसानों की संख्या अधिक है। सोमवार को भी काफी संख्या में महिलाएं बीज लेने पहुंचीं। हालांकि, गेहूं के बीज का आवंटन नहीं होने से किसानों को निराशा हाथ लगी। महिला किसानों ने गेहूं का बीज उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से अभी इसका आवंटन नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, डुमरांव प्रखंड में कुल 22,168 ...