बक्सर, जुलाई 23 -- Buxar News: पेज वन पर गई खबर की फालोअप ----- शोक फुटबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी थे कांग्रेस नेता बुचा उपाध्याय सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे फोटो संख्या- 10, कैप्सन- गुरुवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सदर अस्पताल में रोती-बिलखती बुचा उपाध्याय की पत्नी व अन्य। फोटो संख्या- 05, कैप्सन- बुचा उपाध्याय। चौसा, एक संवाददाता। रविन्द्र नाथ उपाध्याय उर्फ बुचा उपाध्याय अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपने व्यवहार कुशलता की वजह से बुचा बाबा के नाम से लोगों के बीच जाने जाते थे।

बुचा उपाध्याय की राजनीतिक यात्रा यहां उनकी इतनी लोकप्रियता हासिल थी कि वे जीवनपर्यंत अपने सभी चाहने वालों के चहेता बने रहे। यही कारण था कि वर्ष 2003 के पंचायत चुनाव में बनारपुर पंचायत के मुखिया बनने वाले बनारपुर निवासी शिववच...