बक्सर, नवम्बर 7 -- Buxar News: फोटो संख्या- 19, कैप्सन- शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में समेकित खेती के ट्रेनिंग के समापन के बाद प्रमाणपत्र दिखाते किसान। बक्सर। कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर में आयोजित 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स 'समेकित पोषक तत्व प्रबंधन' का शनिवार को समापन हुआ। 22 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में 44 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 32 सैद्धांतिक और 12 व्यावहारिक कक्षाओं के माध्यम से कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. देवकरन ने संतुलित उर्वरक प्रयोग और जैविक खाद के उपयोग को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। विशेषज्ञों ने मृदा परीक्षण, वर्मी कंपोस्ट और पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...