बक्सर, अगस्त 21 -- Buxar News: बक्सर। धनसोई थाना क्षेत्र समुहता गांव के समीप से पुलिस ने 126 लीटर शराब के साथ ऑटो जब्त किया है। हालांकि कोई तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि समहुता गांव के समीप ऑटो में शराब की खेप है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची ऑटो को जब्त की। तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि ऑटो नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ऑटो से चौदह पेटी शराब बरामद , चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...