बक्सर, जुलाई 23 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रामनगर महादलित बस्ती में छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया है। पर पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस द्वारा धंधेबाज की पहचान तेतर मुशहर के रूप में की गई है। जिसके विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि रामनगर महादलित बस्ती में शराब का धंधा चल रहा है। सूचना पर की गई छापेमारी में तेतर मुशहर के घर से 10 लीटर चलाई हुई शराब बरामद किया गया है। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...