बक्सर, सितम्बर 28 -- Buxar News: डुमरांव। होल्डिंग टैक्स के नाम पर मनमाना वसूली के खिलाफ सामाजिक मंच ने आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की है। मंच के संयोजक प्रदीप शरण ने बताया कि नगर परिषद यहां के नागरिकों के साथ मनमानी पर उतर आया है। मनमाना होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए नप नोटिस भेजकर नागरिकों को प्रताड़ित कर रहा है। बताया कि बढ़े होल्डिंग टैक्स और कर दाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी 30 सितंबर को पुराना चकबंदी कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा। उसके बाद संघर्ष की रुपरेखा तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...