Buxar News: हिदायत के बाद भी बाज नहीं आ रहे फुटपाथी दुकानदार
बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: बक्सर। व्यवहार न्यायालय के पॉक्सो जज अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद भी शहर के ज्योति चौक से जेल पईन मोड़ व इससे आगे तक सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को भी यहां कई रेहड़ी, ठेला, खोमचा और फुटपाथी दुकानदार फुटपाथ किनारे खड़े देखे गए। हालांकि नगर परिषद के सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा का कहना है कि गुरुवार को ज्योति चौक से जेल पईन रोड के बीच नारियल दुकानदार व अन्य फुटपाथी दुकानदारों को उक्त स्थल से फौरन हटने की चेतावनी दी गई है। अगर फिर भी वे नहीं हटते है, तो आज नगर परिषद की टीम द्वारा दल-बल के साथ फुटपाथ व सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.