Buxar News: हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
बक्सर, नवम्बर 16 -- हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत Buxar News: पेज तीन के लिए ---- मातम खेत में धान की बालियां बीनने के दौरान हुआ हादसा सूचना मिलते बासुदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र के मुकुंद डेरा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के सुरेश राय की पत्नी शारदा देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के बधार में हार्वेस्टर से धान की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान शारदा देवी खेत में हार्वेस्टर के पीछे-पीछे धान की बालियां बीन रही थीं। तभी पीछे से आ रहे हार्वेस्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.