Buxar News: हर्षोल्लास के साथ हुआ शनिचरा पूजा
बक्सर, सितम्बर 5 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता।नावानगर व केसठ प्रखंड के गांवों में शनिवार को तुरहा समाज द्वारा शनिचरा भगवान की पूजा की गई। इस दौरान भादर, केसठ आदि गांवों में शनिचरा स्थान के पास पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए थे। सअमेज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। तुरहा समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक आस्था से जुड़ी इस पूजा को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। इस दौरान आस्था के साथ - साथ समाज की एकजुटता भी दिखी। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.