बक्सर, अगस्त 17 -- Buxar News: इटाढ़ी नगर पंचायत में रविवार की शाम निकाला गया कैंडल मार्च बुढ़वा शिव मंदिर से शुरू मार्च पंचायत भवन के पास हुआ समाप्त फोटो संख्या- इटाढ़ी, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र के जोगियां गांव निवासी चंदेश्वर चौधरी की हत्या के विरोध में रविवार की शाम स्थानीय नगर पंचायत में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार कुशवाहा ने किया। कैंडल मार्च बुढ़वा शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पंचायत भवन परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर चंदेश्वर चौधरी को न्याय दो, पीड़ित परिवार को न्याय दो और अपराधी को फांसी की सजा हो जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जोगिया में तनाव के बीच 16 स्थानों पर मजिस्...