बक्सर, अगस्त 4 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को आजाद पासवान हत्या कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने बताया कि सिकरौल थाना के पतरकोना गांव में हत्या कांड के आरोपी लल्लू तिवारी के घर पर तथा परसागंडा गांव में नवीन प्रधान के घर पर इश्तहार चिपकाया गया है। दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार हैं, जिनके विरुद्ध कोर्ट ने इश्तहार निर्गत किया है। जिसकी तामिल कर उनके घरों पर चिपका दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कोर्ट में हाजिर होने का अंतिम इश्तहार है, जिसे उनके घरों पर चिपकाया दिया गया है। इसके बाद पुलिस इनकी संपत्ति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी। ( नावानगर से अरुण सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...