बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: डुमरांव। कोरानसराय चौक पर ऑटो चालकों की मनमानी से हर दिन जाम लग रहा है। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। बताया जाता है कि बालू लदे ट्रक चौक से चौगाईं सड़क और मठिला सड़क की ओर निकलते है। इस दौरान सड़कों पर ही ऑटो चालक अपने ऑटो को खड़ा कर सवारी की प्रतीक्षा करते है। कभी कभार स्थानीय पुलिस जाम हटाती है और उनके जाते ही स्थिति ज्यों की त्यों बन जाती है। व्यवसायी संजय कुमार, मनोज कुशवाहा, विक्रम साह ने स्थानीय पुलिस से ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...