बक्सर, अक्टूबर 24 -- Buxar News: फोटो संख्या 27 कैप्सन- शनिवार को जहाज घाट के पास खड़ी गंगा बिलास क्रूज। बक्सर, हमारे संवाददाता। स्विट्जरलैंड के सैलानियों ने शहर में स्थित भगवान श्रीराम की प्रारंभिक शिक्षा व दीक्षा स्थली का भ्रमण किया था। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक महत्ता से जुड़ी तथ्यों की जानकारी ली। यह सैलानी क्रूज के माध्यम से कोलकता से बनारस जा रहे है। इसमें सवार 17 सैलानी बक्सर में उतरें। सैलानियों को त्रेतायुग से जुड़े महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि के बारे में जानकारी से अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि बाल रूपी भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान मिला था। इसी पावन धरती पर प्रभु श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का, सुबाहु और मारीच जैसे असुरों का वध किया था। सैलानियों ने प...