बक्सर, अगस्त 29 -- Buxar News: फोटो संख्या- 07, कैप्सन- शनिवार को लाखनडिहरा स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण करते ईओ राहुलधर दुबे। डुमरांव, संवाद सूत्र। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे ने थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मियों के बीच भी हलचल रही। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने उपकेंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकतानिरीक्षण की प्रक्रिया उन्होंने केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, रोगियों की उपस्थिति पंजी, मरीजों के इलाज की स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्यक...