बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: बक्सर। सदर प्रखंड बक्सर अंतर्गत गोलंबर महावीर मंदिर परिसर में समेकित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच कराने के लिये काफी संख्या बच्चे, महिला और पुरूष पहुंचे हुए थे। डाक्टरों की टीम ने सभी की जांच फिर उन्हें रोग के अनुसार मुफ्त में दवा का वितरण भी किया गया। जांच में एचआईवी, हेपटाइटीस बी, सी जांच के साथ एनसीडी-बीपी, शुगर व एनीमिया का हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान के अलावा दिनचर्या के संबंध में बताया जिससे सभी निरोग रह सकें। जांच टीम में डॉ. आरीफ अली अहमद, डॉ. तौहीद आलम, बीएचएम प्रिंस सिंह, सीएचओ रोशनी, पूजा कुमारी, एएनएम अनुपमा, सीमा कुमारी, आईसीटीसी पर्यवेक्षक शिव कृपाल दास के साथ महावीर मंदिर समिति गोलम्बर के अरविंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News स्वास्थ्य शिविर, 198 मरीजों की हुई मुफ...