Buxar News: स्वच्छता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र
बक्सर, सितम्बर 28 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। विभागीय निर्देश के आलोक में मध्य विद्यालय केसठ में सोमवार को स्वच्छता पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय प्रसाद ने किया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर लोगों को हैरान कर दिया। छात्रों ने उत्साह और उमंग के साथ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान छात्र - छात्राओं ने स्वच्छ, सुंदर और हरियाली भरा गांव का चित्र बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने स्वच्छता को लेकर मानव आकृति बनाई। इसके अलावा ठोस व तरल कचरा प्रबंधन एवं कचरे का उठाव पर चित्र के माध्यम से साफ-सफाई की गतिविधियों पर सुंदर चित्र बनाया। इस दौरान बच्चों ने हरा एवं नीला डस्टबिन बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.