Buxar News: स्टार्टर खराब होने से पानी की सप्लाई ठप
बक्सर, सितम्बर 11 -- Buxar News: डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शहर के छठिया पोखरा स्थित पानी टंकी का स्टार्टर खराब होने से पिछले 48 घंटे से बड़ी आबादी के बीच पानी की सप्लाई ठप है। इस संबंध में उमेश गुप्ता ने बताया कि पानी की सप्लाई बंद होने से छठिया पोखरा सहित शहर की आधी आबादी की परेशानी बढ़ गई है। पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय ने बताया कि जलमीनार से पानी की सप्लाई बंद होने के बारे में ईओ को गुरुवार को अवगत करा दिया गया है। ईओ ने बिजली मिस्त्री को स्टार्टर ठीक करने का आदेश दिया था। परंतु, कर्मी ने लोगों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण दूसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं मिलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अविलंब पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.