बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: लापरवाही प्रशासन द्वारा नियमित जांच अभियान नहीं चलाए जाने से बढ़ रहे हादसे इलाकाई लोगों की शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा है पहल सिमरी, एक प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- नाबालिगों की बाइक ड्राइविंग पर मुरहू पुलिस सख्तस्थानीय यातायात नियमों की अनदेखी प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रखंड के मुख्य बाजार सिमरी एवं नियाजीपुर के साथ पड़री, सहियार, काजीपुर समेत अन्य मार्गों पर सुबह से शाम तक नाबालिग छात्र बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आते हैं। कई छात्र तेज रफ्तार में ट्रिपल लोडिंग व मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाते हैं। स्थानीय अभिभावक उदय सिंह, कल्याण दूबे, अशोक चौधरी आदि ने बताया कि कई अभिभावक स्वयं बच्चों को बाइक उपलब्ध करा देते हैं। इससे नाबालिगों में यातायात न...