बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: युवा के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 900 से अधिक प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के खरहाटांड मध्य विद्यालय में प्रतियोगिता हुई। भाजपा जिला मंत्री संध्या पांडेय ने बच्चों के साथ चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता कर बच्चों के आत्मविश्वास को जगाने का प्रयास किया। इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की सोच से जोड़ना और उनके भीतर छिपी रचनात्मक क्षमता को निखारना है। कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन मंत्री ने किया पौधरोपण जब वे अपने देश के विकास और सामाजिक उत्थान के ब...